फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nodal officer arrived in Sitapur and reviewed the tree plantation drive.

Sitapur News: नोडल अफसर पहुंचे सीतापुर, पौधरोपण अभियान की समीक्षा की

Sun, 12 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer arrived in Sitapur and reviewed the tree plantation drive.
सीतापुर। जिले में रविवार को एक ही दिन में 71 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा नगर विकास विभाग व नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद शनिवार शाम सीतापुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति के साथ पौधरोपण के इस महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में करीब 71 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने प्रमुख सचिव को जनपद की तैयारियों और विभागवार कार्ययोजनाओं के बारे में बताया। प्रमुख सचिव ने कहा कि पौधरोपण अभियान केवल पौधे रोपने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल हो। इस बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग नवीन खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये विशिष्ट वन होंगे तैयार
कपि वन- 8000 पौधे
मिशन ध्रुवा- 12,800 पौधे
महर्षि चरक औषधि वन- 2500 पौधे
समरस वन- 135
समृद्ध वन- 1250,
कृषि वन- 3200
ऊर्जा वन- 9600
वंदे मातरम् वाटिका- 150
भाई-बहन वन- 1600
एक पेड़ गुरु के नाम- 11200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed