फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No voter will be deprived of voting rights: DM

कोई भी मतदाता मताधिकार से नहीं रहेगा वंचित : डीएम

Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
No voter will be deprived of voting rights: DM
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के चुनाव के लिए आठ ब्लॉकों में 10 जुलाई को मतदान व मतगणना कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाने के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी मतदाता मताधिकार के प्रयोग से वंचित न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू एवं साप्ताहिक लॉकडाउन के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। आयोग के निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा सहित संबंधित एसडीएम व सीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रेक्षक ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम, एडीएम से निर्वाचन के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श कर वस्तुस्थिति की समीक्षा की। कसमंडा व परसेंडी विकास खंड परिसर के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed