फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No shortcuts, success only through regular study and practice.

Sitapur News: शार्टकट नहीं, नियमित पढ़ाई व अभ्यास से ही सफलता

Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
No shortcuts, success only through regular study and practice.
सीतापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। ऐसे में विद्यार्थी जोरशोर के साथ इसकी तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में रसायन विज्ञान में बेहतर अंक पाने के लिए विषय विशेषज्ञों ने परीक्षार्थियों को शार्टकट तरीका न अपनाने की नसीहत भी दी। बताया कि नियमित पढ़ाई व अभ्यास से ही वह परीक्षा में बेहतर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मॉक टेस्ट के माध्यम से परीक्षा तैयारियों को परखना सबसे आसान है। यह टिप्स उजागर लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. देवेंद्र पांडे ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय रहते बेहतर तरह से रसायन विज्ञान की परीक्षा की तैयारी के लिए पहले पाठ्यक्रम को समझना और विभाजित करना जरूरी है। प्रत्येक अध्याय को उसके महत्व और वजन के अनुसार विभाजित कर ही तैयारी करना चाहिए। साथ ही परीक्षा की दृष्टि से अहम पाठ्यक्रम को नोट्स बना कर व्यवस्थित करें ताकि उन्हें आसानी से याद रखा जा सके। बेहतर सफलता के लिए रसायन से जुड़े फार्मूलों का रटने की जगह उनका अभ्यास कर अपनी समझ को मजबूत बनाए। बताया कि मॉक टेस्ट से परीक्षा तैयारियों को परखने में काफी मदद मिलती है। साथ ही परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के लिए योग ध्यान और व्यायाम भी अवश्य करें।
विज्ञापन


इन बातों का रखे खास ध्यान

- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करें।

- मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।

- वीडियो लेक्चर और ऑनलाइन कोर्स का उपयोग करें।

-स्टडी ग्रुप में शामिल होकर परीक्षा के लिए समय सारणी बनाएं।

-परीक्षा के लिए अपनी तैयारी का मूल्यांकन स्वयं करें।


70 नंबर का होता है लिखित प्रश्नपत्र
रसायन व भौतिक विज्ञान का लिखित प्रश्नपत्र 70 अंकों का होता है। जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा 30 अंकों की होती है। परीक्षा की दृष्टि से इंटर के विद्यार्थी विलयन विद्युत रसायन और रासायनिक बलगतिकी पाठ के साथ उप सहसंयोजक यौगिकों के नामकरण आबंधन को अवश्य बेहतर तरह से तैयार करें। इसके साथ ही एलिफैटिक एवं एरोमैटिक यौगिकों के अंतर परिवर्तन के साथ ही जैव अणु पाठ में ग्लूकोज की अभिक्रियाएं तैयार करने प्रोटीन का वर्गीकरण संरचना तैयार करने का भी बेहतर अभ्यास जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed