फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No one nomination on second day

दूसरे दिन एक भी नामांकन नहीं, 208 परचे बिके

Sun, 05 Nov 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
No one nomination on second day
चुनाव - फोटो : SELF

सरकारी दफ्तरों में रविवार को अवकाश था पर नामांकन के चलते चुनावी प्रक्रिया से जुड़े दफ्तर गुलजार रहे। जनपद की तहसीलों में बनाए गए नामांकन स्थलों पर भी रिटर्निंग अफसर भी दावेदारों के इंतजार में दिनभर बैठे रहे।

विज्ञापन


पर कोई भी उम्मीदवार परचा दाखिला करने नहीं पहुंचा। जिले में नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष के 31 व सभासद के 208 परचों की बिक्री हुई। सीतापुर जिले में 11 निकायें हैं। इनमें छह पालिका और पांच पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन


यहां की सभी निकायों में 11 अध्यक्ष व 222 सभासद पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन रविवार था। इस वजह से आज से दिन वैसे भी नामांकन होने की नगण्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके नामांकन स्थलों पर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अफसर सुबह से मुस्तैद हो गए थे। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक यह अफसर विभिन्न पदों के दावेदारों के आने की बाट-जोहते रहे पर कोई भी उम्मीदवार नामांकन दाखिला करने पहुंचा नहीं।

इस दिन दोनों पदों के लिए लोगों ने परचे जरूर खरीदे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सदर तहसील में सीतापुर पालिका अध्यक्ष के तीन व सभासद के 24 परचों की बिक्री हुई। खैराबाद में अध्यक्ष के एक व सभासद के 29, हरगांव में अध्यक्ष के 2 व सभासद के 15 परचे बिके। इसी प्रकार महमूदाबाद में अध्यक्ष के दो, सभासद के 19, पैंतेपुर में अध्यक्ष के 1 व सभासद के 4 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।


बिसवां में अध्यक्ष के 5, सभासद के 20, मिश्रिख में अध्यक्ष 4 व सभासद के 19 परचे बिके। लहरपुर में अध्यक्ष के 3, सभासद के 24, तंबौर अहमदाबाद में अध्यक्ष के दो व सभासद के 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा सिधौली में अध्यक्ष के 5 व सभासद के 21 परचे बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed