फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No cash, villagers protest

कैश न मिला तो भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

Thu, 01 Dec 2016 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 01 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
No cash, villagers protest
लगी भीड़ - फोटो :

नोटबंदी के 22 दिन बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। ग्रामीणों का सब्र जवाब देता नजर आ रहा है। गुरुवार को कैश न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बिसवां क्षेत्र की एक बैंक के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक सीतापुर-बिसवां मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि उस शाखा से लंबे समय पेमेंट ही नहीं हो रहा है। अधिकारी भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इधर, जिले की बैंकें गुरुवार को भी कैश के संकट से जूझती रहीं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर तो जैसे-तैसे काम निपटाया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में कैश न होने की बात कही जाती रही। एटीएम तो पूरी तरह से शांत रहे। कहीं भी एटीएम चलते नजर नही आए। गुरुवार को बैंकों में 30 करोड़ रुपये जमा किए गए, जबकि 10 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 नवंबर की रात केंद्र सरकार ने 500 व 1000 के नोट पर पाबंदी लगा दी थी। जिसके बाद से जिले की बैंकों में कैश की किल्लत आने लगीं। गुरुवार को बिसवां क्षेत्र के ग्रामीण गुरेरा स्थित बैंक शाखा पहुंचे लेकिन अधिकारियों ने कैश न होने की बात कहकर लोगों को लौटाना शुरू कर दिया।

यह सुन ग्रामीण भड़क गए और बैंक के बाहर ही नारेबाजी करने लगे। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 15 दिनों से आम खाताधारकों को लौटाया जा रहा है। जब कैश आता है, बैंक मैनेजर उसे अपने चहेते खाताधारकों को दे देते हैं।

वहीं प्रदर्शन से करीब डेढ़ घंटे तक सीतापुर-बिसवां मार्ग जाम रहा। इस बीच सूचना पाकर एसडीएम उदय प्रताप सिंह व सीओ शेषमणि पाठक पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। प्रदर्शन से करीब 4 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं थीं। जिला मुख्यालय का हाल ये था कि स्टेट बैंक में रुपये निकालने की अधिकतम राशि दस हजार रुपये कर दी गई थी। जबकि अन्य बैंकों में भी कुछ ऐसा ही हाल था।


जिला मुख्यालय पर एक्सिस बैंक के एटीएम को छोड़ अन्य सारे एटीएम खामोश पड़े थे। जिनमें कैश न होने की बात कही जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में लहरपुर, तंबौर, रेउसा, बिसवां, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, महोली, हरगांव आदि क्षेत्र की बैंकों में भी कैश की किल्लत बताई जाती रही। गुरुवार को जिले की 325 बैंकों में करीब 30 करोड़ रुपये जमा हुए। जबकि 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed