{"_id":"d2372d697f7d8216663cf1dab1efba5b","slug":"no-ambulance-arrived-delivery-in-hand-cart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंची एंबुलेंस, ठेलिया पर प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंची एंबुलेंस, ठेलिया पर प्रसव
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख के ग्राम जरिगवां निवासी छोटेलाल की पत्नी गीता देवी को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा हुई। छोटे लाल ने बताया कि उसने देर रात करीब दो बजे 102 नंबर पर एंबुलेंस की सुविधा मांगी।
विज्ञापन
बताया गया कि एंबुलेंस गोंदलामऊ स्वास्थ्य केंद्र पर है। एंबुलेंस चालक ने दो घंटे बाद पहुंचने को कहा। परिवार वाले सुबह छह बजे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे पर वह नहीं पहुंचा। पीड़ा बढ़ने पर परिवार के लोग उसे ठेलिया से ही मिश्रिख स्वास्थ्य केंद्र लेकर चल दिया। पर रास्ते में उत्तर धौना के निकट ही प्रसव हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद परिवारीवजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर लिया। उधर, गीता देवी के पति छोटे लाल का कहना है कि अगर उन्हें समय से एंबुलेंस सेवा मिल गई होती, तो प्रसूता को खतरे का सामना न करना पड़ता। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, यह पता लगाया जा रहा है कि कॉल रिसीव होने के बाद आखिर एंबुलेंस सेवा प्रसूता को क्यों नहीं दी गई। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- हरगोविंद सिंह, सीएमओ