फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No activity of the tiger could be captured in the drone camera

Sitapur News: ड्रोन कैमरे में कैद नहीं हो सकी बाघ की कोई गतिविधि

Sun, 04 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
No activity of the tiger could be captured in the drone camera
लहरपुर क्षेत्र में ड्रोन से बाघ की लोकेशन देखते वन विभाग के अ​धिकरी। संवाद
लहरपुर (सीतापुर)। बाघ की लगातार चहलकदमी और उसके हमलावर होने से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। शनिवार को प्रभावित निबौरी, रावल अदेसर व जगमालपुर गांव में क्षेत्रीय वनाधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की। इस दौरान ड्रोन कैमरे की सहायता से बाघ की खोज की गई। हालांकि बाघ की कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शनिवार को वन विभाग की टीम क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पहुंची। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी हरीश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, वन दरोगा राजकुमार वर्मा, रविकांत वर्मा, विजय, गोवर्धन यादव व गोलू सिंह ने ड्रोन कैमरे की सहायता से प्रभावित गांवों में बाघ की तलाश की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


निबौरी के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह केले के खेत के आसपास बाघ को टहलते हुए देखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों की भी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे की सहायता से भी जंगली जानवर की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में दो पिंजरे लगाए गए हैं, इसके साथ ही उसकी गतिविधियों को कैद करने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed