फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NITI Aayog team inspected CHC Maholi.

Sitapur News: नीति आयोग की टीम ने सीएचसी महोली का किया निरीक्षण

Fri, 09 Jan 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
NITI Aayog team inspected CHC Maholi.
महोली में नीति आयोग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह सीएचसी का निरीक्षण किया। - फोटो : महोली में नीति आयोग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह सीएचसी का निरीक्षण किया।
महोली (सीतापुर)। शासन के निर्देश पर नीति आयोग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं व शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट का बारीकी से अवलोकन किया। नीति आयोग के प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने टीम के साथ अस्पताल में ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, लैब, फार्मेसी, लेबर रूम, एक्स-रे कक्ष समेत वार्डों का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल से शासन को भेजी जाने वाली पत्रावलियों को भी देखा। टीम ने मरीजों से सुविधाओं की जानकारी हासिल की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपांशु शुक्ला ने बताया कि नीति आयोग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। जांच टीम इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed