फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine houses occupied in river ghaghara

नौ घर घाघरा में समाए

Thu, 16 Jul 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Thu, 16 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात क्षेत्र के पचीसा व गोडियन पुरवा में नौ घर कटकर नदी में समा
विज्ञापन
गए। अब ग्रामीण कटान के भय से घर व गांव छोड़कर सड़कों की तरफ भाग रहे हैं। नदी कटान कर रही है। 

रेउसा/मारूबेहड़ प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा नदी के जल स्तर में गिरावट देखने को मिल रही है। बावजूद इसके मुसीबत टलती नजर नहीं आ रही है। नदी अब तेजी से तटीय क्षेत्र में कटान कर रही है।

बुधवार रात पचीसा गांव के पैरमा, बाबूराम, राम खेलावन, बच्चेराम, केशवराम, कैलाश व तहसीलदार के घर कटकर घाघरा में समा गए। दूसरी तरफ गोड़ियन पुरवा निवासी छोेटे लाल व कुन्नू व रामकुमार के घर कटकर नदी में समा गए। हालांकि इन घरों में रहने वाले परिवार कटान को देखते हुए पहले ही घर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा नदी निर्मल पुरवा, कोनी, फौजदार पुरवा, गोड़ियनपुरवा, सिसैया आदि गांवो में कटान कर रही है। इन गांवों में बसे लोग सड़कों की तरफ पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंबौर प्रतिनिधि के अनुसार शारदा नदी के जलस्तर में भी गिरावट देखने को मिली है। शारदा नदी क्षेत्र के बड़रिया, बोधवा, बरेला, चंदीभानपुर, काशीपुर में कटान कर रही है। इन गांवों से भी ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। इस क्षेत्र में भी सड़कें शरण स्थली बन रही हैं।

 
रामपुर मथुरा प्रतिनिधि के अनुसार इस क्षेत्र में भी घाघरा नदी के जल स्तर में गिरावट देखी जा रही है। यहां भी नदी पंडित पुरवा, लोधपुरवा व अंगरौरा में कटान कर रही है। इस क्षेत्र में भी सड़कें आबादी का रूप ले रही हैं, तमाम परिवारों ने बंधे पर डेरा डाल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed