फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine garbage dumping rooms confined in files

फाइलों में सिमटे नौ कूड़ा डंपिंग कक्ष

Sat, 07 Aug 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nine garbage dumping rooms confined in files
मोहल्ला सिविल लाइन में तरणताल जाने वाले मार्ग पर बिखरा पड़ा कूड़ा। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में खुले में डाले जा रहे कूड़ा करकट के निस्तारण की कवायद फाइलों में कैद होकर रह गई। एक बरस पहले शहर में नौ स्थानों पर कूड़ा डंपिंग कक्ष बनाने की कार्ययोजना मंजूर हुई थी। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने थे। लेकिन नगर पालिका की सुस्ती के चलते यह कक्ष केवल फाइलों की ही शोभा बढ़ाते रहे। इसकी वजह से शहर में खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा करकट डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इससे शहर की सूरत बदरंग हो रही है। खुले में कूड़ा डालने से उठने वाली दुर्गंध राहगीरों को परेशान करती है। शहर में कूड़ा उठान की व्यवस्था खराब है। नगर पालिका द्वारा मोहल्लों से कूड़ा करकट लाकर शहर में खाली पड़े प्लाटों में डाल दिया जाता है। उसके बाद यहां से कूड़ा उठान करके नैपालापुर के डंपिंग ग्राउंड पर ले जाया जाता है। लेकिन इस दौरान खुले में कूड़ा उठाने में नगर पालिका को कई दिन लग जाते है।
विज्ञापन

इसकी वजह से सड़कों पर गंदगी फैल जाती है। मवेशी इन कूड़े पर टहलते रहते है। इससे वह गंदगी को सड़क तक लाकर फैला देते है। इस गंदगी के बीच से होकर शहरवासी निकलने को मजबूर होते है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे दूर करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 23 अगस्त 2020 को 15वें वित्त आयोग की ऑन टाइड ग्रांट से इस कार्ययोजना को मंजूरी दी थी।
जिसके तहत शहर में नौ स्थानों पर करीब 40 लाख की लागत से कूड़ा डंपिंग कक्ष की स्थापना की जानी थी। ईओ को तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने की हिदायत दी गई थी। लेकिन ईओ ने इन कक्षों को बनवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। हाल यह है कि करीब एक साल बीतने को है, अभी तक इन कक्षों के लिए एक ईंट तक नहीं रखी जा सकी है। इसकी वजह से शहर में खुले स्थानों पर कूड़ा डाला जा रहा है। इससे शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन स्थानों पर बनने थे कक्ष
-सिविल लाइन चर्च रोड।
-ग्वालमंडी बालू मंडी के पास आनंदनगर।
-आवास विकास में रेलवे स्टेशन के सामने।
-लोहारबाग में एसपी ऑफिस के पीछे।
-मोहल्ला कोट में नलकूप रोड़ के निकट।
-कजियारा मरूद आलम अंडे वाला अड्डा के पास।
-पीएससी द्वितीय बटालियन के पास।
-मोहल्ला हुसैनगंज व मोहल्ला लालकुर्ती में।
एसपी ऑफिस के पीछे डाल रहे कूड़ा
नगर पालिका द्वारा एसपी ऑफिस के पीछे रोड के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। लोहारबाग में त्रिकोणनाथ मंदिर के पास पड़े प्लाट में डाला जा रहा है। मछली मंडी के पास कूड़ा डाला जा रहा है। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर ओपीजी फाउंडेशन के पास डाला जा रहा है। शहर में तमाम जगहों पर कूड़ा डंप किया जा रहा है।

इस मामले की जानकारी नहीं थी। फाइलों को देखकर जल्द ही कूड़ा डंपिंग कक्षों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे शहर में कूड़ा करकट इधर-उधर नहीं फेंका जाएगा।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed