{"_id":"1ccef9640d9a91015686c709ed19c335","slug":"nine-departments-vacant-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ विभागों के मुखिया का पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ विभागों के मुखिया का पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग के मुखिया का पद रिक्त होने का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। शासन की प्राथमिकता वाले काम भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
जबकि उस अफसर की बल्ले-बल्ले हो जाती है, जिसे अपने विभाग के साथ रिक्त पद वाले विभाग का अतिरिक्त कार्यभार मिलता है। एक से ज्यादा विभागों की बागडोर मिलने पर वह अफसर मलाई काटता है।
दूसरी ओर काम के बोझ का दिखावा कर अपने आला अफसरों पर एहसान भी जताता है। जिले में इन दिनों नौ महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया की कुर्सी खाली है।
ऐसी दशा में इन विभागों का दायित्व दूसरे विभागीय अफसरों को सौंपा गया है। इस हालात में अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले अफसर शासन की प्राथमिकता में शुमार जन मिलन के समय अपने दफ्तर में मिलते ही नहीं हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा तहसील दिवस, समाधान दिवस, किसान दिवस, नगरीय समाधान दिवस और महिलाओं के लिए आयोजित समाधान दिवस की शिकायतों का समय पर निस्तारण न कर पाने पर काम के बोझ की दुहाई देकर उच्चाधिकारियों की फटकार के बजाय उनकी सहानुभूति बटोर लेते हैं।
विज्ञापन
उधर बेचारी आम जनता पिसती रहती है। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर तक भाग-दौड़ लगाने के बाद भी फरियाद सुनाने को अफसर ढूंढ़े नहीं मिलते हैं। विभागीय कर्मी भी खासा परेशान होते हैं।
सरकारी प्रपत्रों व फाइलों पर हस्ताक्षर कराने के लिए उन्हें सबंधित अफसर तलाशने में ही अच्छी-खासी कसरत करनी पड़ती है।