फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine candidates out before winning Durg, nomination papers rejected

Sitapur News: दुर्ग जीतने सेे पहले नौ प्रत्याशी बाहर, पर्चा खारिज

Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nine candidates out before winning Durg, nomination papers rejected
सीतापुर। लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को दाखिल किए गए पर्चों की जांच की गई। जांच के दौरान नौ पर्चे निरस्त हो गए।अधिकारी बताते हैं कि आवेदन अधूरे होने के कारण पर्चा खारिज हुआ है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 17 में से नौ लोगों के पर्चे खारिज होने के बाद चुनावी रण में आठ उम्मीदवार ही बचे हैं। 29 अप्रैल को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या तय होगी। 13 मई को जिले में मतदान होगा।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र सीतापुर के लिए 13 मई को मतदान होगा। पांच विधानसभा क्षेत्राें के मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए 18 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। 25 अप्रैल तक नामांकन के अंतिम दिन कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें से राजेश वर्मा (भाजपा), राकेश राठौर (इंडियन नेशनल कांग्रेस), महेंद्र यादव (बसपा), मो. काशिफ अंसारी (अपना दल कमेरावादी), चंद्रशेखर वर्मा (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी), राम अधार वर्मा (सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी), लेखराज लोधी (आजाद समाज पार्टी कांशीराम) और विद्यावती गौतम (निर्दलीय) का नामांकन सही पाया गया। शेष नौ प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो गया।
विज्ञापन


इनका हुआ पर्चा खारिज
जानकारी के अनुसार तुराब अली (निर्दलीय), रामनरेश (निर्दलीय), गीता देवी (निर्दलीय), सोनेश्री (निर्दलीय), रामकुमार मिश्र (प्रजा शक्ति पार्टी समदर्शी), मुन्ना लाल (नारी नर रक्षक पार्टी), अशोक तिवारी (लोहिया जनता दल), रियाजुद्दीन (निर्दलीय) और सीमा (निर्दलीय) का पर्चा खारिज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed