फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine candidates including BJP, SP took pamphlets

भाजपा, सपा सहित नौ उम्मीदवारों ने लिए पर्चे

Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nine candidates including BJP, SP took pamphlets
सीतापुर। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए लगातार दूसरे दिन भी किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। भाजपा, सपा सहित अन्य नौ उम्मीदवारों ने पर्चा प्राप्त किया। पहले दिन भी नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए थे। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त के मध्य नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रवेश की सुविधा है। इसी गेट से बाहर जाने की व्यवस्था की गई है। नामांकन के दूसरे दिन नौ उम्मीदवारों ने पर्चा एआरओ एडीएम राम भरत तिवारी से प्राप्त किया। भारतीय जनता पार्टी से तीन उम्मीदवारों मनोज सिंह चौहान, शैलेश कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी ने पर्चा लिया। समाजवादी पार्टी से जय सिंह यादव ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन

अनुभव सिंह, अनुज कुमार गुप्ता, अब्दुल मतीन, विश्व प्रकाश तिवारी, और अरुण कुमार दीक्षित ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा लिया है। दूसरे दिन भी किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं दाखिल किया है। नामांकन पत्र प्राप्त करने व दाखिल करने का कार्य 19 मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम से तीन बने तक चलेगा। एआरओ के सहयोग के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय मो. तबरेज शम्स खान, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मिथिलेश त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अफसर निकाय व पंचायत सुरेश कुमार, एलबीसी मनीष कुमार अवस्थी, डीएलआरसी अर्जुन लाल राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रमुख दलों से पांच उम्मीदवारों ने लिया पर्चा
विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा की काटे की टक्कर रही। जीत और हार का अंतर कम रहा। एमएलसी चुनाव में भी दोनों पार्टियों से टिकट लेने वालों की लंबी सूची है। वह टिकट के लिए जोरआजमाइस कर रहे हैं। इसकी झलक पर्चा लेने मेें दिखी। भाजपा से तीन और सपा से दो उम्मीदवारों ने पर्चा लिया है। सही तस्वीर अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने पर ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed