{"_id":"62360fa18cfc9437f1308aae","slug":"niece-raped-arrested-sitapur-news-lko6222573124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। थाना खैराबाद इलाके से शुक्रवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। सगे ताऊ ने आठ साल की भतीजी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार घंटे में ही आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
खैराबाद इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली आठ साल की बालिका शुक्रवार को घर पर थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला उसका सगा ताऊ बालिका को फुसलाकर घर ले गया। ताऊ ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। बालिका की हालत बिगड़ गई। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी आरिफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
एसपी आरपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए और टीमें गठित की। टीम ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान हाईवे पर परागपुर मार्ग पर बाग के अंदर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक असलहा बरामद हुआ है। सीओ सिटी पियूष कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। अपने बचाव में पुलिस ने फायर किया। आरोपी पर मुठभेड़ के पहले केस दर्ज किया जा चुका था।