फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   New old-age pension system leads to increased difficulties

Sitapur News: वृद्धावस्था पेंशन की नई व्यवस्था से बढ़ी दिक्कत

Tue, 14 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
New old-age pension system leads to increased difficulties
सीतापुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन योजना में लाभार्थियों की उम्र निर्धारण को लेकर नई व्यवस्था लागू किए जाने से नए आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को उम्र का प्रमाण नहीं माना जा रहा है। इसके लिए आवेदक को जन्म प्रमाणपत्र, हाईस्कूल मार्कशीट या अन्य सरकारी दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने फर्जी पेंशन और उम्र संबंधी गड़बड़ियों को रोकने के लिए यह बदलाव किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर उल्टा पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश बुजुर्गों के पास जन्म प्रमाणपत्र या शैक्षिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में वह पेंशन के लिए आवेदन तो कर रहे हैं, लेकिन उम्र प्रमाण न होने के कारण उनका फॉर्म निरस्त हो जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्होंने पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। नए नियम लागू होने के बाद उनके आवेदन लंबित कर दिए गए हैं और उन्हें दोबारा दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कई बुजुर्ग तहसील, ब्लॉक और साइबर कैफे के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिना प्रमाणपत्र के स्वीकार नहीं होंगे आवेदन

शासन के निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। बिना वैध उम्र प्रमाणपत्र के आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते। प्रयास है कि कोई भी पात्र योजना से वंचित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोतीलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed