फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NEET will be held at five centers in the city

Sitapur News: शहर के पांच केंद्रों पर होगी नीट

Sat, 03 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
NEET will be held at five centers in the city
सीतापुर। मेडिकल में दाखिले से जुड़ी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट 2025 (नीट यूजी) परीक्षा चार मई को होगा। परीक्षा के लिए शहर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2353 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

शहर में राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, आरएमपी डिग्री कॉलेज व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। जिले में यह परीक्षा केवल एक पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच होगी। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध रहेगी। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि नीट को लेकर कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक संचालित होगा। इसका नंबर 05862-242126 है। कंट्रोल रूम में जीआईसी रामपुर मथुरा के प्रधानाचार्य अशोक यादव को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed