फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nearly reached 200 rupees dal

`200 के करीब पहुंची अरहर दाल

Sun, 18 Oct 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 18 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

आम आदमी की थाली से दाल दूर होती जा रही है। सबसे अधिक असर अरहर की दाल पर पड़ा है। एक पखवारे में अरहर की दाल के रेट में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


थोक बाजार में अव्वल दाल 190 रुपये व सामान्य श्रेणी की दाल 160 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। वहीं खुदरा बाजार में इसकी कीमत 195 तक पहुंच गई है।

कारोबारियों का अनुमान है कि दाल की कीमतें अभी और बढ़ेंगी। इससे आम आदमी को जल्द महंगी दाल से निजात मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं दामों में आई उछाल से आम लोग दाल से परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन


इसका असर बिक्री पर भी पड़ा है। दाल व्यापारियों का कहना है जिले में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात आदि प्रांतों से दाल की सप्लाई होती है। इस बार बेमौसम बरसात हुई थी। इसका सबसे ज्यादा असर अरहर की फसल पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से पैदावार में गिरावट दर्ज की गई। यही कारण है अरहर की दाल में अचानक तेजी आ रही है। दो सप्ताह पहले 135 रुपये किलो बिकने वाली अव्वल दाल 190 रुपये में पहुंच गई है। इसी प्रकार सामान्य श्रेणी की दाल 160 रुपये में पहुंच गई।

इसका असर अन्य दालों पर पड़ा है। अरहर दाल की बिक्री पर करीब 50 फीसदी की कमी आ गई है। अरहर की जगह लोग दूसरे दालें उपयोग करने लगे हैं। इसी कारण दूसरे दालें भी महंगी हो रही हैं। जिस हिसाब से बढ़ोतरी हो रही है उससे भाव जल्द कम होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।


जब तक नई फसल तैयार होकर नहीं आएगी, भाव पर काबू पाना मुश्किल होगा। इस महंगाई का असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। आम आदमी की थाली का जायका भी बिगड़ा है। बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों में नाराजगी है।

एक दिन में होती 90 टन की जरूरत

व्यापारियों के मुताबिक जिले में एक दिन में 90 टन से अधिक दालों की खपत होती है। ये सभी दालें गैर प्रांतों से आती हैं। जिले में उत्पादन ठप है। पूरा जिला बाहरी दालों पर ही निर्भर है। इसी वजह से जब दालें महंगी होती हंै तो इसका व्यापक असर जिले पर दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed