फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   National Lok Adalat organized today

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज

Fri, 11 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat organized today
सीतापुर। जनपद न्यायालय प्रांगण में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें वादकारी, अधिवक्ता कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वादों का निस्तारण करा सकेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त बाह्य न्यायालय व समस्त तहसील स्तर पर भी इसका आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत और जल बिल विवाद, राजस्व संबंधी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया सुखाधिकार व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद), बैंक के प्री-लिटिगेशन विवाद व अन्य सम्यक विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है।
विज्ञापन

वैवाहिक विवादों के संदर्भ में प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन भी किया जाएगा। ऐसे पक्षकार जिनके प्री-लिटिगेशन पारिवारिक मामले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में विचाराधीन हैं, वे पक्षकार 12 मार्च को सुबह 10 बजे न्यायालय परिसर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपस्थिति रहेंगे। अपने प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर पीठ के माध्यम से करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अफसर हर्ष मवार ने बताया कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण नियमावली-2014 के तहत निर्धारित दायित्वों के क्रम में नियमावली के अधीन गठित भरण-पोषण अधिकरण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा जिसमें संबंधित प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed