फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nagar Panchayat's board meeting was noisy, altercation with EO

Sitapur News: हंगामेदार रही नगर पंचायत की बोर्ड बैठक, ईओ से कहासुनी

Tue, 29 Oct 2024 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Oct 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat's board meeting was noisy, altercation with EO
तंबौर। नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को हुई बैठक की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। यहां सदस्यों और अधिशासी अधिकारी के बीच जमकर कहासुनी हो गई। नारियन टोला वार्ड के सभासद मौलाना गुफरान, शेखनटोला के सभासद सद्दाम आशिक, काजी टोला निवासी सभासद रोशन जहां व अन्य ने नगर पंचायत में कार्यरत कुछ आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को निकालने पर सवाल किया।
विज्ञापन

इस पर ईओ ने सभासदों के परिवार के सदस्यों को नौकरी पर ना रखने का नियम होने की जानकारी दी। बताया कि ऐसा कोई आदेश नहीं है, जिसमें सभासद अपने परिवार के सदस्यों को रख सके। अगर कोई ऐसा करता तो इनकी सदस्यता पर कार्यवाही हो सकती है। बोर्ड बैठक में हंगामा व अभद्रता को देखते हुए ईओ प्रदीप कुमार गौतम ने पुलिस बुला ली। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


ईओ बोले- दबाव बनाने की हुई कोशिश
27 जुलाई को स्थानांतरण के बाद अध्यक्ष के सहयोग से सभासदों ने अपने पुत्रों व भाइयों को रख लिया था। जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसमें छह लोगों को निकाला गया है। अभद्रता व दबाव में लेने के लिए मुझे घेरा गया। जिसके लिए तत्काल पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार गौतम, ईओ, नगर पंचायत तंबौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed