फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: घर से निकले कचरे से बनेगी खाद

Sun, 05 Feb 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 05 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
NA
सीतापुर। शहर में घरों से निकलने वाले कचरे (सब्जी व फल के पत्ते) से अब खाद बनाई जाएगी। नगर पालिका की ओर से मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत मोहल्ले में डस्टबिन रखवाए गए हैं। इनमें कूड़ा करकट डालने के बाद खाद बनाई जाएगी। यह अभियान शहर के 30 वार्डों में शुरू किया गया है।
विज्ञापन


शहर में सफाई बेहतर तरीके से बनी रही। सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग तरीके से एकत्र करके इसका सही तरीके से निस्तारण हो सके, इसके लिए नगर पालिका ने मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी अभियान शुरु किया है। इस अभियान के तहत शहर के 30 वार्डों में अलग-अलग डस्टबिन रखवाए गए हैं।
विज्ञापन

इन डस्टबिन में घर से निकले फल, सब्जी के पत्ते डाले जाएंगे। इनमें ऑक्सीजन निकलने की व्यवस्था है। इन पत्तों को सड़ने के लिए उसमें कुछ दवाएं डाली जाएंगी। इससे यह एक सप्ताह में ही खाद के रूप में परिवर्तित हो जाएंगी। फिर इस खाद का उपयोग नगर पालिका पेड़ पौधों की परवरिश में करेगा। प्रत्येक वार्ड में दो-दो डस्टबिन रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन जागरूकता चलेगा अभियान
शहर में इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मोहल्लेवार कमेटियां गठित की जाएंगी। ये कमेटियां लोगों को डस्टबिन में कूड़ा डालने के लिए प्रेरित करेंगी। फिर उसका सही तरीके से निस्तारण हो सकेगा।

करें योगदान
शहर में अभियान के तहत कूड़े का सही तरीके से निस्तारण करने के लिए कवायद शुरू की गई है। शहरवासी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed