{"_id":"63deab1d15a4e3784e07f45c","slug":"na-sitapur-news-c-13-1-76224-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: साइकिल में साड़ी फंसने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: साइकिल में साड़ी फंसने से महिला की मौत
Sun, 05 Feb 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को साइकिल में साड़ी फंसने से एक महिला की मौत हो गई। साड़ी से महिला का गला कस गया। इससे उसका दम घुट गया।
कमलापुर थाना क्षेत्र के सरांय गांव निवासी भानू अपनी पत्नी रामपती (38) को साइकिल से ससुराल ले जा रहा था। जटहा गांव के निकट महिला की साड़ी का पल्लू साइकिल की चेन में फंस गया। जब तक भानू कुछ समझ पाता साइकिल पलट गई। राहगीरों ने बड़ी मशक्कत से साड़ी के पल्लू को काट कर अलग किया। इतनी ही देर में महिला बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसको सीएचसी सिधौली लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।