फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: रील को न समझें रियल लाइफ

Sun, 05 Feb 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 05 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
NA
सीतापुर। यातायात नियमों का पालन सड़क हादसों से बचाता है। हेलमेट सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग हादसे के बाद जान बचाने में सहायक होता है। यह बात नैपालापुर स्थित सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहीं। इसमें रील व रियल लाइफ में अंतर को समझाया गया।
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील चन्द्रभान ने कहा कि स्टंट करने से बचना चाहिए। रील बनाने के चक्कर में वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा कि रील और रियल लाइफ में अंतर होता है। इसलिए रील लाइफ को रियल लाइफ न समझें। समारोह में सीओ ट्रैफिक शोभित कुमार, एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी, एसीएमओ उदय प्रताप सिंह, गुड सेमेरिटन गौरव श्रीवास्तव ने हादसों को रोकने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग देने वाली सामाजिक संस्था सीतापुर प्रगति संस्थान के मिलन चतुर्वेदी को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डेनी मेथ्यू ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन महाविद्यालय की प्रवक्ता शशि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिला सम्मान
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले जीआईसी के प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, हिन्दू कन्या पाठशाला की संजना शर्मा द्वितीय व रघुराज सिंह माध्यमिक विद्यालय की शबाना ने तृतीय स्थान हासिल किया था। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले जीआईसी के प्रेम सोनी, आर्यकन्या इंटर कॉलेज की रियांशी भारती द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर की अरूणिमा तृतीय स्थान एवं चित्रकला प्रतियोगिता में आर्यकन्या इंटर कॉलेज की आराधना व हिन्दू कन्या पाठशाला की खुशी को डीएम व एसपी ने प्रमाणपत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया।

सड़क सुरक्षा में सराहनीय कार्य करने वाले यातायात पुलिस के टीआई फरीद अहमद, टीएसआई दिनेश चंद पटेल, मुख्य आरक्षी रूपेन्द्र सिंह, डॉ. सुमित मेहरोत्रा, डॉ. आनंद मौर्या, डॉ. मनोज देशमणि, गौरव श्रीवास्तव व इदरीश खान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed