{"_id":"63dd5478e1928c032352c26a","slug":"na-sitapur-news-c-13-1-75651-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नैमिष में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त अतिथिगृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नैमिष में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त अतिथिगृह
Sat, 04 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गेस्ट हाउस बनेगा। इस अतिथिगृह में कई सूइट होंगे। लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रशासन से इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।शुक्रवार को नैमिष पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नैमिषारण्य का विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। बताया कि आसपास के क्षेत्र की सड़कों को भी बेहतर किया जाएगा। मंत्री ने नैमिष में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों से चर्चा की गई है। गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मुनीन्द्र अवस्थी ने अपने क्षेत्र में स्थित कैलाश आश्रम मंदिर से सीधे नैमिषारण्य के लिए सड़क बनवाने की मांग की। मंत्री ने जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने मिश्रिख एसडीएम अनिल रस्तोगी से नैमिषारण्य में कई सुइट वाले बड़े अतिथिगृह का निर्माण करवाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता करने की बात कही। इसके बाद मंत्री जितिन प्रसाद ने ललिता देवी मंदिर व चक्रतीर्थ पर दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, तहसीलदार मिश्रिख मनीष कुमार, कुलदीप सिंह व अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन