फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: मौसम के बदले तेवर, कोहरे व सर्द हवा ने कंपाया

Sat, 04 Feb 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
NA
सीतापुर। मौसम के बदले मिजाज व सर्द हवाओं ने शुक्रवार को सिहरन का अहसास कराया। समूचा जनपद घने कोहरे में लिपट गया। दृश्यता घटने से हाईवे पर हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरा छंटने पर दोपहर एक बजे के बाद सूरज निकला पर सर्द हवा के चलते धूप बेअसर रही। न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी का पहला सप्ताह चल रहा है। हर वर्ष इस माह में कोहरे की परत छाने के साथ कड़ाके की सर्दी का असर रहता था। इस बार चटख धूप निकलने से मौसम सामान्य होने लगा था। इस बीच गुरुवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देर रात कोहरा छा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लोग नींद से जागे तो चारों ओर घने कोहरे की चादर फैली नजर आई। कोहरे में दृश्यता घटने से वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। सुबह 11 बजे तक फिजां में कोहरा छाया रहा। हालांकि कोहरा छंटने पर दोपहर एक बजे के बाद सूरज ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। लेकिन 3 किमी. प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा के असर से पिछले दिनों की तुलना में धूप बेहद कमजोर रही।
विज्ञापन

सर्दी के बदले तेवरों ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार को धूप खिलने के बाद भी तेज सर्द हवाएं परेशान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed