फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: सीतापुर-मैलानी रूट पर चलेंगी दो ट्रेनें

Fri, 03 Feb 2023 09:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
NA
सीतापुर। जिला मुख्यालय से हरगांव, लखीमपुर, गोला और मैलानी जाने वाले मुसाफिरों को राहत देेने के लिए दो विशेष सवारी गाड़ियां चलाई जाएंगी। इनका संचालन चार फरवरी से होगा। पहले से चल रही ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन


चार फरवरी से मैलानी से सीतापुर दो ट्रेनों का परिचालन शुुरू हो जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 2.30 बजे मौलानी से सीतापुर के लिए प्रस्थान करेगी। गोला, लखीमपुर हरगांव होते हुए वह शाम 5.30 बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम को 6.30 बजे चलेगी जो रात 7.47 बजे लखीमपुर और रात 9.30 बजे मैलानी स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लखीमपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। इसलिए यहां जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। चार जनवरी से सीतापुर जंक्शन को आने वाली अन्य ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन हो जाएगा। लखनऊ जंक्शन से मैलानी चलने वाली ट्रेन संख्या 05085 जो पहले मैलानी से दोपहर 3.20 बजे से चलकर सीतापुर जंक्शन शाम 6.04 बजे पहुंची थी, वह अब मैलानी से सुबह 11.05 बजे चलकर दोपहर 2.10 बजे सीतापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05088 पहले लखनऊ जंक्शन से दोहपर 12.55 बजे चलती थी। यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे सीतापुर पहुंचती थी। अब यह ट्रेन डालीगंज से शाम 6.15 बजे चलेगी और सीतापुर रात 8.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05087 पहले मैलानी से सुबह 6.20 बजे चलकर सीतापुर सुबह 8.50 बजे पहुंचती थी। अब परिवर्तित समय के अनुुसार मैलानी से सुबह पांच बजे चलेगी और सुबह 7.35 पर सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed