{"_id":"63db3352be405b6a4e17585d","slug":"na-sitapur-news-c-13-1-73244-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दांवपेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दांवपेच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद(सीतापुर)। जहांगीराबाद में बुधवार को राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने खूब दांवपेच दिखाए। इनको देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महंत बाबा विशम्भर दास व प्रधान प्रतिनिधि मुनीर अहमद अंसारी मोलहे बखरिया ने किया। पहले दिन दस मुकाबले हुए। जिनमें तारिक पहलवान मेरठ व मोंटी पहलवान दिल्ली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। मुन्ना टाइगर राजस्थान व रिजवान गनी जम्मू में रिजवान गनी ने मुन्ना को पटखनी दी। जल्लाद राजस्थान व लकी थापा पहलवान का मुकाबला बराबरी पर रहा।
सोनू पहलवान पंजाब व लकी थापा में लकी थापा नेपाल ने जीत दर्ज की। बाबा लाडी अयोध्या व गुड्डू पहलवान उत्तराखंड में बाबा ने गुड्डू को चित कर दिया। वकार पहलवान सहारनपुर व मोनू हरियाणा में वकार जीते। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्रधान मुनीर अहमद खान ने बताया कि दंगल का फाइनल मुकाबला गुरुवार को होगा। इस मौके पर असलम अंसारी, संयोजक पहलवान फुरकान गाजी, हाफिज हारून, सुहेल अंसारी, अहमद मंसूरी, सद्दाम अंसारी व अमीर हमजा आदि मौजूद रहे।