फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: स्वामी प्रसाद का फूंका पुतला, नारेबाजी

Thu, 02 Feb 2023 09:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Feb 2023 09:20 AM IST
विज्ञापन
NA
नेरी/सिधौली। श्रीरामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर जिले में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसका असर बुधवार को जिले में दिखाई दिया। पुतला जलाया गया तो कहीं पर नारेबाजी के साथ कार्रवाई की मांग की गई। रामचरितमानस पर दिए गए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान व अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा रामचरितमानस की प्रतियां जलाई गई थीं। इस पर हिंदू संगठनों में काफी रोष है। बुधवार को पिसावां विकासखंड के ग्राम नेरी में कुछ सनातनी प्रेमियों ने नेरी के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फुंका।
विज्ञापन

सनातनी प्रेमियों ने कहा कि सनातन धर्म की रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो विवादित बयान दिया है। इस बयान के चलते हम सभी लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से मांग करते है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करके इन्हें जेल भेजे। इस अवसर पर अवनीश मिश्र, हरद्वारी लाल विश्वकर्मा, राकेश सिंह, पीयूष मिश्र, अमित मिश्रा, मोहित कश्यप, अंश मिश्र सहित कई लोग गांवों में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कस्बे के कमल तिराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन कर उनके विवादित बयान पर आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन से पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से हिंदुओं में आक्रोश है। जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान अतुल तिवारी, सौरभ सिंह, बुलेट निगम, सौरभ शुक्ला, निशा रावत, अमिमुल्ला, सोनू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed