फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दोबारा मतगणना, दोनों के निकले बराबर वोट

Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
NA
सिधौली/सीतापुर। बार एसोसिएशन के वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक मत से हार-जीत होने पर मंगलवार को दोबारा मतगणना हुई। इसमें दोनों प्रत्याशियों के वोट 78-78 बराबर निकले। दोनों प्रत्याशियों की सहमति से वरिष्ठता के क्रम में मोहम्मद रफीक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद रफीक व जीवन पांडेय आमने-सामने थे। मतगणना में जीवन पांडेय को एक मत से हार का मुंह देखना पड़ा था। इस पर जीवन पांडेय ने पुनर्मतगणना के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, एल्डर्स कमेटी चेयरमैन अजयपाल सिंह को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के मतों की पुनर्मतगणना कराई गई। इस दौरान निर्वाचित घोषित हुए मोहम्मद रफीक को प्राप्त 79 मतों में से 1 मत अलग तरह के पेन से मार्क किया पाया गया। इसे अवैध मानने के बाद दोनों प्रत्याशी रफीक व जीवन को 78-78 मत प्राप्त हुए। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed