फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: छह गांवों में बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
NA
सकरन (सीतापुर)। एचटी लाइन का खंभा टूटने से छह गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई है। शिकायत के बावजूद पॉवर कॉर्पोरेशन ने इसे दुरूस्त नहीं किया है। ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इससे करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

विकासखंड सकरन के विद्युत उपकेन्द्र सांडा के तहत चीतपुर गांव के पास सोमवार को पेड़ गिर जाने की वजह से एचटी लाइन का खंभा टूट गया था। जिससे चीतपुर, बांधेपुरवा, लोधपुरवा, फार्मपुरवा व बरियारी आदि गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। बिजली न आने के चलते ग्रामीण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के चलते छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी होती है। ग्रामीण दिनेश शुक्ल, सतीश अवस्थी, राकेश तिवारी, राजेश तिवारी आदि ने बताया इसकी शिकायत पॉवर कॉर्पोरेशन से की थी लेकिन अभी तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। इससे रात के समय काफी अधिक दिक्कतें आ रही है। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed