फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NA

Sitapur News: कोहरे में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 30 Jan 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 30 Jan 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
NA
सीतापुर। रेउसा कोतवाली क्षेत्र में तंबौर मार्ग पर घने कोहरे में एक वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से सिर में आई गंभीर चोट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रेउसा के पुरानी बस्ती वीआईपी नगर निवासी राकेश (40) अंडे बेचता था। शनिवार रात घर पहुंचने पर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर राकेश अपनी बहन के वहां खानपुर जाने के लिए बाइक से निकला था। तंबौर मार्ग पर उत्कर्ष सेवा केंद्र के निकट किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed