फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   My brother, my donation, my precious Ratan...

मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन...

Tue, 24 Aug 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
My brother, my donation, my precious Ratan...
रक्षाबंधन पर्व पर भाई की आरती उतारती बहन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन... भाई-बहन के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन की रविवार को जिले में धूम रही है। हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया। बहनों ने शुभ मुुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रक्षा प्यार की मजबूत डोर बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने अपनी प्यारी बहना की जीवनभर रक्षा करने का संकल्प लेकर गिफ्ट और उपहार दिए। सुबह से शाम तक रक्षाबंधन के पर्व की खुशी में भाई-बहन मशगूल रहे।
विज्ञापन

भाई-बहन को इस खास पल का लंबे समय से इंतजार था। रविवार की भोर होते ही इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। सुबह होते ही हर कोई खुश नजर आया। भाई और बहन पर्व मनाने के लिए तैयार हुए। इसके बाद शुभ मुुहूर्त में बहना ने भाई के माथे पर रोली, चंदन, अक्षत लगाकर उनका टीका किया। कलाई पर प्यार भरी रेशम की डोर बांधकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

बदले में भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर गिफ्ट, उपहार देकर आशीर्वाद लिया। सुबह से शुुरू ये सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस खुशी के मौके पर बहुत से भाई अपने बहनों के घर राखी बंधवाने गए तो कुछ बहनें मायके आकर भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा। कुछ बहनों ने भाइयों को गिफ्ट दिए तो भाई भी इससे पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी बहनों को खुश करने के लिए उपहार भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों का मुंह मीठा कराया। उनके लिए घर में लजीज व्यंजन बनाए गए। इस दौरान मिठाई की दुकानों पर दोपहर तक जमकर भीड़भाड़ रही। राखी की बिक्री दोपहर तक होती रही। इसकी वजह से सड़कों पर आवागमन भी खूब रहा। कोई दो पहिया तो कोई पहिया वाहन से सफर करता हुआ दिखाई दिया।
सावन माह की हुई विदाई
मिश्रिख (सीतापुर)। सावन की पूर्णिमा के अवसर पर दधीचि स्वर महादेव का भव्य श्रंगार व आरती का आयोजन हुआ। तीर्थराज मिश्रिख दधीचि कुंड पर आयोजन करके सावन मास की विदाई की गई। इस दौरान भजन संध्या के साथ प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम में संजीव कुमार वर्मा, प्रदीप सिंह, शशी प्रताप सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, शिवलाल वैश्य, महेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
निराश हुए श्रद्धालु
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा जंगली नाथ मंदिर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य देव भगवान शंकर के दर्शन करते थे। इस अवसर पर लगने वाले विशाल मेले में अपनी जरूरत की चीजें की खरीदारी करते थे। बच्चे मेले में झूलों का आनंद उठाते थे। इस बार कोरोना महामारी के चलते पुलिस द्वारा मेले को नहीं लगने दिया गया। बाबा जंगली नाथ मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए। जिससे श्रद्धालुओं में निराशा देखी गई।

बहनों ने बांधी राखी
लहरपुर (सीतापुर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने कोतवाली प्रभारी मनीष सिंह व समस्त पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी ने उपस्थित दुर्गा वाहिनी की बहनों को आश्वासन दिया कि पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। इस मौके पर प्रिया मिश्रा, शैलवी खन्ना सहित भारी संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनें उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed