फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Must follow traffic rules

यातायात नियमों का अवश्य करें पालन

Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Must follow traffic rules
सीतापुर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने नैपालापुर चौराहे पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आवागमन कर रहे लोगों को फूल देकर नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायन पांडेय के निर्देशन में मोटरसाइकिल व स्कूटी सवारों को हेलमेट की आवश्यकता व हेलमेट को सही तरीके से लगाने व चार पहिया वाहनों के चालकों व आगे की सीट पर बैठने वाले लोगों को सीट बेल्ट आवश्यक रूप से लगाने के लिए जागरूक किया। इस जन साधारण जागरूकता अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने गुलाब के फूल देकर बाइक सवारों व चार पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने व पालन न करने से होने वाले दुष्परिणामों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम में स्वयंसेवक मनमथ, वैभव शुक्ल, धनश्याम बाजपेई, आकर्ष वर्मा, विशेष सिंह चौहान, शरद मनार, प्रियांक गुप्ता, स्वाक्षत व प्रखर ने उत्साहित होकर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकला मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed