फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Muslim family in namish

मुस्लिम परिवार ने बच्चे का कराया अन्नप्रासन

Wed, 22 Feb 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Muslim family in namish
नैमिष - फोटो : अमर उजाला

धर्म के नाम पर आज जहां हिंदू व मुस्लिम को बांटा जा रहा है। वहीं एक मुस्लिम परिवार ने आस्था की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देखकर सभी का सिर अदब से झुक जाए। खैराबाद के मोहम्मद आजाद आज हिंदू व मुस्लिम एकता की एक मिसाल बन चुके हैं। 

विज्ञापन


खैराबाद निवासी मोहम्मद आजाद, पत्नी यासमीन बानो के साथ पुत्र को लेकर मां ललिता देवी मंदिर पहुंच गए। यहां उन्होंने पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। जिसके बाद पुरोहितों से पूजन कराते हुए अपने बच्चे का अन्न प्रासन संस्कार कराया।
विज्ञापन


मुस्लिम दंपती को पूजन करते देख लोग भी थोड़ा असहज दिखे। लोगों ने पूछा तो आजाद ने बताया कि मेरे पूर्वजों की परंपरा है। मेरे पिता मोहम्मद खलील अहमद ने भी मेरा अन्नप्रासन इसी मंदिर में आकर कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अपने पिता व पूर्वजों के बताए रास्ते पर चल रहा हूं, इसलिए मैंने भी अपने बेटे का अन्नप्रासन यहीं कराने का निर्णय लिया। इस दरबार में आकर मैं व मेरा परिवार बेहद प्रसन्न है। मुस्लिम परिवार के अन्न प्रासन संस्कार को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed