फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Muslim community will no longer do political forced labour: Maulana Saeedul

मुस्लिम समाज अब राजनीतिक बेगार नहीं करेगा : मौलाना सईदुल

Sat, 06 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Muslim community will no longer do political forced labour: Maulana Saeedul
सीतापुर। मुस्लिम समाज अब राजनीतिक बेगार नहीं करेगा। राहुल गांधी की संविधान हुंकार से मुस्लिम समाज को ताकत मिली है। यह बात सिधौली में अपने आवास पर आयोजित संविधान बचाओ संवाद के दौरान मौलाना सईदुल रहमान ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को जो अपना गुलाम समझते हैं, उन्हें इस बार अपनी औकात बताने का काम होगा। मौलाना ने सांसद राकेश राठौर को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी हम आपके साथ रहेंगे।
विज्ञापन

सांसद राकेश राठौर ने कहा कि क्षेत्रीय दलों ने मुस्लिम नेतृत्व को खत्म करने का काम किया है। मुस्लिम समाज को नया नेतृत्व चाहिए। उन्होंने लोगों से 10 जून के संविधान बचाओ संवाद में आने की अपील की। सांसद ने बाड़ी, अकोहरा, मुकीमपुर, अटरिया में लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि सिधौली से संविधान के हत्यारों की पराजय तय है। जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ही आज के गांधी हैं। सुनीला रावत ने कहा कि सिधौली को भ्रष्टाचारियों की चरागाह नहीं बनने देंगे। इस अवसर पर मजरूल इस्लाम, सफाकत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed