फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   murder of sister-in-law by slitting her throat with a knife

चाकू से गला रेतकर भाभी की हत्या

Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
murder of sister-in-law by slitting her throat with a knife
सीतापुर (रामकोट)। थाना रामकोट इलाके में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद नशे में देवर ने भाभी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामकोट इलाके के गांव इंदरौली निवासी सुमन (40) के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला अपने देवर शंकर के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी थी। पुलिस के मुताबिक, देवर शराबी था। कुछ काम नहीं करता था। शराब पीकर घर जाने के बाद आए दिन उसका अपनी भाभी से विवाद होता था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात महिला का देवर शंकर शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसका भाभी से विवाद हो गया। वाद विवाद बढ़ने पर आरोप है कि देवर ने महिला को पहले धक्का दिया। इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से महिला का गला रेत दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों की सूचना पाकर रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर महिला खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस आननफानन में महिला को जिला अस्पताल लेकर आ रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर गांव के चौकीदार के बेटे महेश ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आला कत्ल चाकू बरामद हुआ है।
चोरी में जेल जा चुुका है आरोपी
शराब के नशे में भाभी की गला काटकर हत्या करने वाला आरोपी देवर चोरी के मामले में जेल जा चुका है। एसओ रामकोट राजकुमार ने बताया कि 2019 में आरोपी जेल गया था। चोरी के एक मामले में जांच में उसका नाम प्रकाश में आया था। इसके खिलाफ चोरी का केस थाने में दर्ज है।

महिला सुमन के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला देवर के साथ बतौर पत्नी रहती थी। आरोपी का नशे में भाभी से विवाद हुआ। इसके बाद चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। मामले में चौकीदार के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्जकर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
- राजकुमार, एसओ रामकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed