फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Municipal administration took action two hours after complaint to DM

Sitapur News: डीएम से शिकायत के दो घंटे बाद एक्शन में पालिका प्रशासन

Sat, 17 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal administration took action two hours after complaint to DM
महमूदाबाद (सीतापुर)। श्मशान घाट में हो रहे जलभराव व कटरा वार्ड में कुएं के पास पटाई कर किए गए अतिक्रमण की शिकायत डीएम से करने के दो घंटे बाद एक्शन शुरू हो गया। शुक्रवार को समाजसेवी अतुल वर्मा, अनिल कुमार, सूरज गुप्ता, शिवकुमार, अंकुश, जीतू वर्मा, अभिषेक, प्रवेश, रंजीत, जय कुमार आदि ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर महमूदाबाद में कटरा वार्ड में कुछ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा शिव मंदिर व कुएं की भूमि को पाट कर दुकानें बना ली हैं।
विज्ञापन

रमुवापुर श्मशान घाट के पास स्थित तालाब की जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने से श्मशान घाट में जलभराव होने की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया था। फरियादियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था। करीब दो घंटे बाद ईओ पवन कुमार कटरा पहुंचे और जांच की। उन्होंने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed