फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MP Azam Khan's condition deteriorated again

सांसद आजम खां की फिर बिगड़ी हालत

Mon, 19 Jul 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
MP Azam Khan's condition deteriorated again
जिला कारागार से सांसद आजम खां को लेकर निकलती एंबुलेंस। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला कारागार में बंद सपा सांसद आजम खां की हालत सोमवार को एक बार फिर बिगड़ गई है। सांस लेने में दिक्कत व सीने में दर्द के कारण ऑक्सीजन लेवल 90 पर पहुंच गया। इस पर जेल प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराई। हालत नाजुक होने पर उन्हें एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में निरुद्ध हैं। 30 अप्रैल 2021 को कोरोना की दूसरी लहर में जेल प्रशासन ने सैंपल लेकर कई बंदियों की जांच कराई थी। एक मई को आई रिपोर्ट में सपा नेता आजम समेत 13 बंदी कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

कई दिन तक आजम का जेल में ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज हुआ था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर नौ मई को लखनऊ भेजा गया था, जहां पर उनका इलाज मेदांता में चल रहा था। करीब 64 दिन तक चले इलाज के बाद 13 जुलाई को मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत में सुधार होने और स्वास्थ्य बेहतर होने की बात कहते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जुलाई को लखनऊ से उन्हें सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था। पिछले पांच दिन से आजम अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ जेल में थे। इस बीच सोमवार को एक बार फिर से आजम की हालत बिगड़ गई। आजम खां को सांस लेने में दिक्कत के साथ सीने में दर्द भी हो रहा था। ऑक्सीजन लेवल 90 तक आ गया। इस पर जेल अधीक्षक सुरेश सिंह, जेलर आरएस यादव जेल के डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचे।
आजम खां का चेकअप किया। लेकिन ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे गिरने की वजह से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ले जाने का फैसला किया गया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम खान 13 जुलाई को मेदांता से डिस्चार्ज होकर आए थे। सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल 90 तक पहुंच गया।

इससे हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ मेदांता भेजा दिया गया। 13 जुलाई को डिस्चार्ज करते समय मेदांता अस्पताल ने फॉलोअप के लिए उन्हें एक सप्ताह के अंदर बुलाया था। लेकिन उससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed