फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MP admitted that voice in viral audio is his own In Sitapur misdeeds case

दुष्कर्म केस: सांसद का कबूलनामा, 'वायरल आडियो में मेरी ही आवाज...', जेल में भेजा गया था वॉयस सैंपलिंग का नोटिस

Fri, 07 Feb 2025 03:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 03:37 PM IST
सार

दुष्कर्म केस मामले में सांसद ने कबूल किया कि वायरल आडियो में उनकी ही आवाज है। जेल में वॉयस सैंपलिंग का नोटिस भेजा गया था। 

विज्ञापन
MP admitted that voice in viral audio is his own In Sitapur misdeeds case
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में दुष्कर्म मामले में जेल में बंद आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने वॉयस सैंपल देने से शुक्रवार को मना कर दिया। सीजेएम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इसमें कहा कि ऑडियो रिकॉर्डिंग में आवाज उनकी ही है। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि जांच अधिकारी ने वॉयस सैंपलिंग के लिए जेल में नोटिस भेजा था। इसमें कांग्रेस सांसद ने 7 फरवरी तक का मौका लिया था। अब उन्होंने अपनी आवाज होने की बात कबूल ली है। 
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का वाइस सैंपल लेने के लिए कोतवाल व विवेचक अनूप शुक्ला ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। कोर्ट के माध्यम से जेल में बंद सांसद के पास वाइस सैंपल की अर्जी रिसीव भी हो गई थी। सांसद राकेश राठौर की पीड़िता से हुई बातचीत की वायरल रिकॉर्डिंग को भी विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बताते चलें कि सीतापुर शहर की रहने वाली एक महिला ने 17 जनवरी को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद एक ऑडियो वायरल हुआ था। दावा किया जा रहा था कि छह मिनट के इस ऑडियो में सांसद और पीड़िता के बीच बातचीत हो रही है। ऑडियो में पीड़िता ने कई बातों को सांसद के साथ साझा किया था। ऑडियो को पुलिस ने अपने साक्ष्य में शामिल किया है। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़िता ने एक पेन ड्राइव में पुलिस को उपलब्ध कराई है।


अमूमन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों में छेड़छाड़ की आशंका होती है। इसलिए पुलिस विधिक प्रकिया को अपनाते हुए ऑडियो की पुष्टि कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। इसके साथ ही आरोपी सांसद का वाइस सैंपल भी लिया जाएगा। वायरल हुई रिकॉर्डिंग व वाइस सैंपल का मिलान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed