फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MP admitted, his voice in audio

Sitapur News: सांसद ने माना, ऑडियो में उनकी आवाज

Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
MP admitted, his voice in audio
सीतापुर। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने शुक्रवार को अपने वकील के जरिये कोर्ट को बताया कि वायरल हुए ऑडियो में आवाज उन्हीं की है। इसलिए वह सैंपल देना नहीं चाहते हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक कोर्ट ने फिर भी यह आदेश जारी किया है कि उनकी आवाज का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन


17 जनवरी को सीतापुर शहर निवासी एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से सांसद राकेश राठौर का पता नहीं चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद सांसद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। इस समय वह सीतापुर जेल में बंद हैं। इसी बीच करीब छह मिनट का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें पीड़िता और सांसद के बीच हुई बातचीत है। जांच में जुटी पुलिस ने कोर्ट से सांसद का वॉइस सैंपल लेने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने अनुमति भी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने वॉइस सैंपल लेने के लिए जेल में नोटिस भी भेजा था। उनके मुताबिक शुक्रवार को सांसद की ओर से अधिवक्ता ने सीजीएम कोर्ट में पत्र देकर वॉइस सैंपल देने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पत्र में यह जिक्र था कि ऑडियो रिकॉर्डिंग में सुनाई दे रही आवाज सांसद की ही है।


इंस्पेक्टर ने बताया कि सांसद के अधिवक्ता की दलील पर कोर्ट ने आदेश दिया कि आवाज किसी की भी हो लेकिन सैंपल लेना जरूर है। विवेचक को इस मामले में कार्रवाई करने का अधिकार है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि जल्द ही आरोपी सांसद के वॉइस सैंपल के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया जाएगा। इसकी तिथि निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed