फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   More than 50 sick in villages surrounded by water

पानी से घिरे गांवों में 50 से अधिक बीमार

Thu, 19 Aug 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
More than 50 sick in villages surrounded by water
रामपुर मथुरा के सोंतीपुरवा मजरे कनरखी में सरयू नदी के कटान के कारण अपने घरों को तोड़ते ग्रामीण। (? - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। रेउसा इलाके में नदियों के जलस्तर बढ़ने के बाद साइट इफेक्ट दिखने शुरू हो गए है। चार गांवों में संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। इन गांवों में 50 से अधिक लोग बुखार व सिरदर्द से परेशान है। वहीं जानवर भी रोगों से संक्रमित हो रहे है। किसी के पशु को बुखार आ रहा है तो किसी का पशु चारा नहीं खा रहा है। गांवों के चारों तरफ पानी भरा होने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग की टीमें गांव नहीं पहुंच रही है। बाढ़ पीड़ितों को बहुत समस्याएं उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बिसवां तहसील के आशारामपुरवा व नया निर्मलपुरवा में संतोष कुमार, दिनेश कुमार, विकास, मनोज व सुशील को कई दिनों से बुखार आ रहा है। यह लोग गांव में ही दवा ले रहे है। रामलालपुरवा में दिनेश, जगमोहन, रिन्कू, प्रमोद, पवन कुमार बुखार से परेशान चल रहे है। दुर्गापुरवा में राजितराम, मुलायम, राकेश, संदीप व अनिल भी बुखार से ग्रसित है। इन लोगों का कहना है गांव में रोजाना बुखार से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं आई है। दुर्गापुरवा के राजेश का मवेशी कई दिनों से बीमार चल रहा है। रामलालपुरवा में दिनेश, इंद्रजीत, पहलवान के मवेशी बीमार हैं। लोगों का कहना है पशुओं का अभी तक टीकाकरण भी नहीं हो सका है। लालापुरवा बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। यहां पर ग्रामीण व पशु बीमार हो रहे हैं। गांव वालों का कहना है बाहर जाने के लिए नाव की जरूरत है, लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा नावें उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे न तो अपना इलाज करा पा रहे हैं, न ही जानवरों को इलाज मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों का घटा जलस्तर
रेउसा व रामपुर मथुरा इलाके में बह रही शारदा व सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को कुछ कम हुआ है। लेकिन संपर्क मार्गों पर अभी पानी भरा हुआ है। जलस्तर कम होने से ग्रामीणों को कुछ राहत तो मिली है। लेकिन गांवों से पानी अभी पूरी तरह से हटा नहीं है। लोग जलस्तर घटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

जानकारी नहीं है
जिन गांवों में पशुओं के बीमार होने की जानकारी मिलती है, वहां पर टीमें भेजी जा रही है। पशुओं के चारे के लिए टेंडर हो गया है। जल्द ही चारे की सुविधा कराई जाएगी।
- जागेंद्र वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी
भेजी जाएगी टीमें
बाढग़्रस्त इलाकों में संक्रामक रोग फैलने की जानकारी नहीं है। रेउसा सीएचसी अधीक्षक को वहां पर टीमें भेजने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed