फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   More than 300 villages and 60 localities have lost electricity

Sitapur News: 300 से अधिक गांव व 60 मोहल्लों की बिजली गुल

Sun, 29 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 29 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
More than 300 villages and 60 localities have lost electricity
सीतापुर। बारिश की वजह से शहर की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 60 से अधिक मोहल्लों व गांवों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कहीं पर पेड़ गिर गए तो कहीं जंपर उड़ने पर तकनीकी खराबी आ गई। वहीं 300 से अधिक गांवों में भी बिजली ठप हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को अचानक बारिश शुरू हो गई। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े नवीन चौक इलाके में पेड़ गिरने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं पुराने सीतापुर उपकेंद्र के पास जंपर उड़ने व तार टूटने की वजह से दिक्कत आई।
विज्ञापन

शाम छह बजे के करीब यहां पर आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे 60 से अधिक मोहल्ले प्रभावित रहे। इसी मिश्रिख, पिसावां, रामपुर मथुरा, रेउसा, सिधौली व महमूदाबाद इलाके में भी बारिश की वजह से बिजली बाधित रही। करीब 300 गांवों में दोपहर बाद बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट दुरूस्त करने में जुटी रही। इस लंबी कटौती के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटता बढ़ता रहा वोल्टेज
बारिश में कई मोहल्लों में वोल्टेज घटने-बढ़ने की भी शिकायतें रहीं। शहर के नवीन चौक, विकास नगर व आदर्श नगर में कई बार वोल्टेज बढ़ गया। इससे लोगों ने अपने घर के उपकरण बंद करके अफसरों से शिकायत दर्ज करवाई।

चल रही है मरम्मत
बारिश की वजह से कई जगहों पर फॉल्ट आ गई थी। शहर में इसे सही करवा दिया गया है। गांवों में मरम्मत का काम चल रहा है।
रामशब्द, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed