फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Monitor Bank Mitras' work

बैंक मित्रों के कार्यों पर रखें निगरानी

Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Monitor Bank Mitras' work
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैंकर्स की बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम ने भी इसमें हिस्सा लिया। सांसद राजेश वर्मा ने बैंक मित्रों के कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए। सांसद अशोक रावत ने बैंक मित्रों की सेवाएं सुधारने के लिए प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया। डीएम ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन

सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि बैंकर्स जनता की समस्याएं दूर करते हुए पात्रों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करें। किसानों को कर्ज देने में लापरवाही न बरतने को कहा। शाखा प्रबंधकों से कहा कि बैंक मित्रों के कार्यों पर निगरानी रखी जाए। उनके माध्यम से किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने कहा कि बैंक मित्र किसानों और बैंक के बीच सेतु का काम करते हैं।
विज्ञापन

इसलिये सेवा में सुधार के लिए बैंक मित्रों को प्रशिक्षण देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम विशाल भारद्वाज ने समीक्षा करते हुए कहा कि हर घर तक रोजगार की मुहिम में बैंकर्स सहयोग करें। डीएम ने बैंकर्स से लोन, जमा, केसीसी, कोविड एमएसएमई, पीएम स्वनिधि ऋण आदि योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed