फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Money spent for housing, notice to 15

आवास के लिए मिला पैसा कर दिया खर्च, 15 को नोटिस

Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Money spent for housing, notice to 15
सीतापुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थी मकान बनवाने में कंजूसी दिखा रहे है। वह मकान का बजट दूसरे कामों पर खर्च कर रहे है। सिविल इंजीनियर डूडा ने जब सत्यापन किया तो हकीकत सामने आई। इस पर 15 मकान स्वामियों को नोटिस दिया गया है। 30 जून तक मकान पूर्ण करवाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर डूडा पियूष मिश्रा ने बुधवार को हरगांव नगर पंचायत में बने पीएम आवासों का सत्यापन किया। सत्यापन में 15 ऐसे लाभार्थी मिले, जिन्होंने आवास की दूसरी किस्त का अभी उपयोग नहीं किया है। इससे उनके भवन अधूरे पड़े है। अधिसंख्य मकानों में छत नहीं पड़ पाई है। इस पर इन मकान स्वामियों को नोटिस दिया गया है। पियूष मिश्रा ने बताया कि अगर यह लोग अपना मकान पूर्ण नहीं कराते है तो इन्हें तीसरी किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। कई लोग मकान पूर्ण कराने के बाद आवास योजना का बोर्ड हटवा दिया था। इनको मौखिक रूप से बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed