फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Modi illuminated the country's name on the world stage

मोदी ने विश्वपटल पर देश का नाम किया रोशन

Sat, 18 Sep 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Modi illuminated the country's name on the world stage
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमो के जन्मदिवस को लेकर भाजपाइयों में जोश और उत्साह भी देखा गया। शहर समेत जिले के अलग-अलग हिस्सों में जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और पीएम के दीघार्यु होने की कामना की।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि भारत को ऐसा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है जिसने विश्वपटल पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने रोजगार के नए आयाम खोलने का कार्य किया है। उनके जैसा प्रधानमंत्री मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय ने कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया। 71 महिलाओं को कोरोना वालंटियर के रूप में सम्मानित किया। कार्यकारिणी बैठक के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, जिला प्रभारी रेखा अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र व सीपी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहर समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीएम का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा शहर स्थित सीताराम मंदिर में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। लहरपुर संवाद के अनुसार पीएम का 71वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी ने लोगों को संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आगाह किया।
सीएचसी में भाजपाइयों ने सेवा व संकल्प के तहत मरीजों को फल वितरित किए। हालचाल जाना। इस दौरान वीरेंद्र पुरी, भगवानदीन त्रिवेदी, प्रमोद बाजपेई व रमेश बाजपेई मौजूद रहे।
तंबौर संवाद के अनुसार, नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा समर्पण अभियान के तहत मनाया गया। बेहटा में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने सीएचसी जाकर मरीजों को फल बांटे। कस्बे में कई स्थानों पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाकर केक काटा गया।
सेवता संवाद के अनुसार, भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने कार्यकर्ताओं की ओर से बनवाए गए 71 किलो के केक को काटकर वितरित किया। इस मौके पर रामेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, ज्ञानेश शुक्ला, यावर अब्बास व शरद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार, क्षेत्रीय भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा नरेंद्र मोदी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान धीरेंद्र मिश्रा, अभिनव मिश्र व मोहित द्विवेदी मौजूद रहे।
महमूदाबाद संवाद के अनुसार, पीएम के जन्मदिन पर जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज कुमार जैन ने निशुल्क कोविड टीकाकरण कैंप लगवाया। केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जफर अब्बास, राजेश कुमार सिंह, लेखाकार अंकुर सिंह, कौशलेंद्र मिश्र, बृजेश, मनोज शुक्ल व राहुल सिंह मौजूद रहे।
बिसवां संवाद के अनुसार, सीएचसी बिसवां में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों व तीमारदारों को विधायक महेंद्र सिंह यादव ने फल वितरित किया। कटिया में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास मिश्रा, जयेंद्र प्रताप सिंह व दिलीप जोशी मौजूद रहे।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के अधिवक्ता चेंबर नंबर 16 में प्रधानमंत्री का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आयोजक सुनील सिंह गौर व मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा रहे।

नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई। केक काटा गया। इस दौरान अवनींद्र विक्रम सिंह, अधिवक्ता सुरेश प्रकाश श्रीवास्तव, विजय अवस्थी, श्याम किशोर मिश्रा, प्रहलाद सिंह गौर व विनीत कुमार पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed