{"_id":"d55eb125b6d257262a1513b164af2856","slug":"model-city-will-our-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल सिटी बनेगा अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल सिटी बनेगा अपना शहर
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल सिटी के रूप में सीतापुर शहर जल्द विकसित होगा। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में सीतापुर समेत सूबे के सात जनपद चयनित हुए हैं। चयनित शहर को मॉडल सिटी बनाने के लिए सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। पेयजल के भी बेहतर इंतजाम होंगे। पार्कों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें हरियालीयुक्त बनाया जाएगा। इनके अलावा वाहन पार्किंग स्थल समेत शॉपिंग मॉल के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में विभिन्न सरकारी विभागों का समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसे मूर्त रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। मॉडल सिटी विकसित करने के लिए शहर की यातायात व परिवहन व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। जिसके तहत शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उनकी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी सुविधाएं दी जाएगी। उनके लिए फुटपाथ, फुट ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाएंगे। साथ ही शहर में बैटरी रिक्शा का चलन बढ़ेगा। इससे प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। वहीं बस सेवा का अधिकाधिक प्रयोग किया जाएगा।
शहर के अधिकांश मोहल्लों में आ रही जलभराव की समस्या दूर की जाएगी। ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर किया जाएगा। इसके साथ कूड़ा प्रबंधन के उच्च इंतजाम होगे। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। जर्जर खंभों को हटाकर उनकी जगह पर नए खंभे व लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा पार्को का विकास होगा। सोलर लाइटें भी लगेगी। सार्वजनिक स्थानों पर बाथरूम, शौचालय, डस्टबिन, बेंच व पेयजल के लिए इंतजाम होंगे। पर्यावरण के लिए पौधारोपण किया जाएगा।
शहर के प्रमुख स्थानों पर वाईफाई कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा शैक्षिक गतिविधियाें का भी विकास होगा। नर्सरी, प्राइमरी व उच्चतर विद्यालयों का विकास होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में भी अपेक्षित सुधार किया जाएगा। पर्यटन स्थलों की सूरत निहारी जाएगी जिससे पर्यटन को अधिकाधिक बढ़ावा दिया जा सकें। पुलिस सिस्टम को मजबूत करने के लिए पुलिस चौकियों व स्टेशनों को इलेक्ट्रानिक सर्विलेंस सिस्टम से लैस किया जाएगा।