फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MLAs and their supporters celebrated fiercely

विधायकों व उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया

Fri, 11 Mar 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
MLAs and their supporters celebrated fiercely
सीतापुर। चुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों व उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। कही देर रात तक विजयी जुलूस निकाले जाते रहे तो कहीं आतिशबाजी करके जश्न में डूबे रहे। शुक्रवार को लोगों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक नाचते-गाते दिखाई दिए। रंग-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित होते ही विधायक सहित उनके समर्थक जश्न में डूब गए। महोली विधायक शशांक त्रिवेदी जीत के बाद सीधे महोली पहुंचे। देर रात उन्होंने महोली में विजयी जुलूस निकाला। यह जुलूस पूरे महोली कस्बे में निकाला गया। जयश्रीराम के नारों के बीच रंग-गुलाल उड़ाते कार्यकर्ता विधायक का जोश दोगुना कर रहे थे। सदर सीट से विधायक राकेश राठौर गुरु ने कार्यकर्ताओं के साथ देर रात शहर में जुलूस निकाला। नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी के साथ वह कार पर सवार होकर अभिवादन कर रहे थे। उनके आगे-आगे कार्यकर्ता जयश्रीराम के नारे लगाते हुए बढ़ते चले जा रहे थे।
विज्ञापन

मिश्रिख में विधायक रामकृष्ण भार्गव के आवास पर रंगों की होली खेली गई। यहां कार्यकर्ताओं के साथ विधायक व उनके पुत्र विजय भार्गव ने रंग-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लहरपुर में विधायक अनिल वर्मा शुक्रवार को घर आए लोगों का मुंह मीठा कराया। वह एक-दूसरे को चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसवां में अनिल वर्मा के घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। सिधौली में मनीष रावत ने रात में जुलूस तो नहीं निकाला लेकिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाइयां बांटीं। सेवता में विधायक ज्ञान तिवारी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। महमूदाबाद में आशा मौर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रंग-गुलाल उड़ाया। हरगांव में विधायक सुरेश राही ने रंगों की होली खेलकर विजय का जोरदार तरीके से जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed