{"_id":"692c90ade27ec271e0020466","slug":"mla-got-the-bribe-money-returned-from-the-forest-guard-sitapur-news-c-102-1-stp1002-145286-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विधायक ने वन रक्षक से वापस करवाई रिश्वत की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विधायक ने वन रक्षक से वापस करवाई रिश्वत की रकम
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सेवता से भाजपा विधायक इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों एक धान क्रय केंद्र पर किसान के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप उन पर लगा था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब विधायक का एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह वन विभाग के महमूदाबाद क्षेत्राधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं। दरअसल, एक वन रक्षक ने लकड़ी काटने पर किसान को धमका कर उससे साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत ली थी। विधायक की नाराजगी के बाद वन रक्षक ने किसान को घर जाकर पैसे वापस किए हैं।
थानाक्षेत्र के पाण्डेयपुरवा गांव निवासी बंशीधर ने अपने खेत से कुछ दिन पूर्व शीशम की सूखी लकड़ी काटी थी। वह शनिवार को लकड़ी आरा मशीन पर चिरवाने ले जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान रामपुर मथुरा कस्बे के पास वन रक्षक जितेंद्र ने उन्हें रोक लिया। वंशीधर को प्रतिबंधित लकड़ी चोरी से काटने के जुर्म में एफआईआर लिखवाने की धमकी दी। घबराकर किसान वंशीधर ने 3500 रुपये जितेंद्र को दे दिए, लेकिन इतने से वह संतुष्ट नहीं हुआ। वह 4500 रुपये और मांग रहा था। किसान पर दबाव बनाकर उसे बांसुरा कस्बे तक ले गया।
पीड़ित किसान ने यह बात विधायक ज्ञान तिवारी को पीड़ा बताई। इस पर उन्होंने वन रक्षक को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद विधायक ने वन रेंजर महमूदाबाद विक्रमजीत सिंह को फोन कर नाराजगी जताई। इस पर वन रक्षक ने रिश्वत वापस कर दी। विधायक और रेंजर की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विधायक ने वीडियो अपनी फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया है। विधायक ने लिखा है कि भ्रष्टाचारियों और दलालों के प्रति हमारा यही रवैया रहेगा।