{"_id":"e1aae3fea5a14c28317547e4f42d63fa","slug":"missing-teen-returns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस लौटे गायब किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस लौटे गायब किशोर
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते हैं कि इमलिया सुल्तानपुर इलाके के फर्रकपुर गांव निवासी तेरह वर्षीय इरशाद व बारह वर्षीय नसीम बुधवार की शाम गांव के पास सरांयन नदी पुल के निकट टहलने गए थे। जहां से दोनों गायब हो गए थे। गुरुवार की सुबह दोनों वापस आ गए।
विज्ञापन
दोनों किशोरों ने बताया कि नदी के पुल के पास वैन सवार पांच लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। किशोरों के मुताबिक एक अनजान स्थान पर वैन सवार लोग खाना खाने चले गए। एक व्यक्ति उनकी निगरानी में वैन में ही बैठा रहा। किशोरों ने बताया कि उन दोनों ने वैन में सवार व्यक्ति को काट कर जख्मी कर दिया और भाग निकले।
विज्ञापन
जहां से ये लोग शहर के जेल रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन होते हुए सिटी स्टेशन फिर कचनार पहुंचे। जानकारी मिलने पर अगले दिन परिवारीजन आकर उन्हें ले आए।
विज्ञापन
इस बीच किशोरों के परिवारीजन ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। बताते हैं कि थाने में दोनों किशोरों के बयान लिए गए हैं। एसओ बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि वह चुनाव ड्यूटी से लौट कर वह मामले की जांच कराएंगे।