फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Missing student found dead in Hardoi

लापता छात्र का हरदोई में मिला शव

Sat, 22 Aug 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 22 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
परिवार के लोगों को मृतक की मां व बहनोई पर घटना को अंजाम देने का शक जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में छात्र की मां की सूचना पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मछरेहटा के खालेपुरवा मजरा बडरावां गांव निवासी रोशन (13) पुत्र जगदीश मौर्य मछरेहटा के ब्राइट स्टडी स्कूल में कक्षा-तीन का छात्र था। 20 अगस्त को वह स्कूल गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। मामले को लेकर छात्र की मां रामदेवी ने थाने में सूचना दी थी।
विज्ञापन


शनिवार को छात्र के चाचा राम प्रकाश को सूचना मिली कि एक बालक का शव हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र में बरौली बाजार बक्कस खेड़ा नहर पुलिया में फंसा हुआ मिला है। परिवारीजनों ने हरदोई पहुंच शव की शिनाख्त की। जिसके बाद बेनीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि छात्र का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई या फिर उसे नहर में डूबो दिया गया। परिवारीजन भी यही आशंका जता रहे हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि घटना के बाद शव की पहचान करने मृतक की मां व घर में रह रहा बहनोई नहीं पहुंचे। लोग इन्हीं पर घटना अंजाम देने का शक जता रहे हैं।

मामले में शुक्रवार को मछरेहटा पुलिस ने बालक की मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मछरेहटा पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इंस्पेक्टर बेनीगंज अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि या तो बालक नदी में डूब गया, या फिर उसे नहर में फेंक दिया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। एसओ मछरेहटा जगदीश यादव का कहना है कि लापता छात्र का शव हरदोई के बेनीगंज इलाके में मिला है।


उसके अपहरण का मुकदमा थाने में दर्ज किया गया था। परिवार अन्य लोग छात्र की मां व बहनोई पर घटना अंजाम देने का शक जता रहे हैं। जिसके चलते मृतक के बहनोई अमरीश को हिरासत में लिया गया है। उसकी मां को हिरासत में नहीं लिया गया, लेकिन उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed