{"_id":"58751b754f1c1b0c50ba8126","slug":"minor-cut-crop-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर कटी, सौ बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर कटी, सौ बीघा फसल जलमग्न
Amarujala Bureau
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक माइनर कट गई। इससे आसपास के खेत पानी से लबालब हो गए। मंगलवार सुबह तक क्षेत्र की सौ बीघा फसल बर्बाद हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारी पटरी दुरुस्त कराने में लगे थे।
विज्ञापन
रवांसी के निकट से लहरपुर माइनर गुजरी है। सोमवार रात माइनर कट गई। माइनर का पानी करीब के खेतों में भर गया। सुबह जब ग्रामीण फसल देखने खेत पहुंचे तो हर तरफ पानी ही नजर आ रहा था। बहाव इस कदर तेज था कि तमाम खेतों की फसल बह रही थी।
विज्ञापन
अशोक मेहराज सिंह, मधु सिंह, इंद्रपाल सिंह ,नितिन सिंह, डिघिया के रामबख्श यादव, प्रेमलता, भैसहा के मनोज सिंह, महाराज सिंह, मोलहे, रामपाल, हरिद्वारी लाल आदि के खेतों में खड़ी सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों का कहना है कि अचानक आए पानी से सरसों, गेहूं आदि फसल को नुकसान हुआ है। जेई कुंदल ने बताया कि माइनर की एक पटरी दस फीट दूरी तक कटी थी। पटरी को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन